September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भीषण गर्मी में राहत । आमाडांड खदान में निःशुल्क सार्वजनिक प्याऊ का उद्घाटन

अनूपपुर। सामाजिक सरोकारों की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए जमुना कोतमा क्षेत्र की अलंकृता महिला समिति द्वारा आमाडांड खदान के समीप निःशुल्क सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह पहल भीषण गर्मी में राहगीरों एवं ग्रामवासियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा  श्रीमती शशि दुहन एवं उनकी टीम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरणा लेकर समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 09 अप्रैल 2025 को यह सेवा कार्य आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अलंकृता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती किशोरी त्रिपाठी ने लाल फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं राहगीरों को तरबूज, केला, अंगूर, संतरा, खरबूज जैसे फल, साथ ही छाछ, लस्सी, गुड़, चना, मूंगदाल, मूंगफली एवं मिठाई का वितरण किया गया।
अपने उद्बोधन में श्रीमती किशोरी त्रिपाठी ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में बढ़ते तापमान के कारण डिहाइड्रेशन, लू लगना एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है, और इसी उद्देश्य से यह प्याऊ संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणजनों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर समिति की सदस्या श्रीमती रुना रंजन, श्रीमती मृगनैनी सिंह, श्रीमती प्राची सिंह, श्रीमती अंजू दयाल, श्रीमती पुष्पा खन्ना, श्रीमती सुमित्रा प्रसाद, श्रीमती सोनाली दास, श्रीमती उषा प्रसाद, श्रीमती मीना गोपाल त्रिपाठी, श्रीमती सुशीला खातरकर, श्रीमती सविता गर्ग एवं श्रीमती निखत सिद्दीकी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading