कटनी , थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा हत्या के प्रकरण में पारधी समुदाय के अभियुक्तों को बिहार राज्य के पटना जिले से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
दिनॉक 12-03-26 को फरियादिया डिजाईन बाई ने सूचना दी कि ग्राम बूढा ललितपुर के मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, कलवा पारधी, जबल पारधी एवं अन्य पारधी कबीला के लोगो द्वारा पुरानी बुराई से चाकू, बका से फरियादिया के पति उन्हत्तर पारधी को आटो से उतारकर अपने साथ ले जाकर बेरहमी से हत्या की और हत्या करने के उपरांत उनहत्तर पारधी का शव बूढा के पहाड के नीचे गड्ढे में डाल देने की रिपोर्ट पर अप.क्र. 125/26 धारा 296बी,140(1), 103(1), 238, 3(5) बीएनएस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों द्वारा घटना घटित कर पारधी समुदाय के साथ डेरा सहित अज्ञात स्थान पर भाग जाने पर पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आस-पास के अन्य पारधियों के डेरों पर लगातार दबिश दी गई परंतु अभियुक्तों की कोई जानकारी नही मिल रही थी।
*पुलिस का तत्काल एक्शन-* आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी बिहार के पटना जिले में हैं तब श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एक मूवमेंट टीम का गठन किया गया जिसमें थाना रीठी से सउनि0 जयचंद, प्रआर. राम पाठक, अजय मेहरा, आर. आशुतोष यादव एवं थाना एनकेजे. से आर. जजकुमार को शामिल कर टीम तैयार की गई। पुलिस टीम द्वारा बिहार में पटना जाकर गोपनीय रूप से जानकारी जुटाई और पुलिस ने बडी ही सूझबूझ से आरोपियों की घेराबंदी कर काफी मशक्कत के बाद आरोपी मेहराज पारधी, टन्नी पारधी, अजूबा पारधी, ओकीन पारधी, सोजन पारधी को गिरफ्तार कर बिहार में न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर कटनी लाकर न्यायालय ,में पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रीठी निरी. मोहम्मद शाहिद, उनि दिनेश चैहान उनि विनोद पटेल, सउनि जयचंद उईके, सउनि सुशील प्रजापति, प्र.आर. अजय मेहरा, प्र.आर. राम पाठक, आर. शमशेर सिंह, आर. नितेश दुबे, आर. आशुतोष, आर. अमन, आर. विजय, आर. घनश्याम, आर. ज्ञानेंद्र, आर. शहंशाह, आर. जजकुमार एवं सायबर सेल से आर. शुभम गौतम, आर. अमित श्रीपाल का विशेष योगदान रहा।


