38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

इंडिगो ने की हैदराबाद-ढाका के बीच दोबारा उड़ान शुरू

कोलकाता, 16 नवंबर (वार्ता) देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ाने के अपने लक्ष्य के तहत बुधवार को हैदराबाद-ढाका के बीच दोबारा सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की।
ढाका जाने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए उड़ान की शुरुआत 09 दिसंबर से की जाएगी।
इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा,” कोविड महामारी के बाद देश को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप हम हैदराबाद से ढाका के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करते हुए प्रसन्न हैं। यह उड़ान सेवा मेडीकल पर्यटकों को भी लाभ पहुंचाएगी जो इलाज के लिए बंगलादेश से भारत आते हैं।”
भारतीय पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, विदेश से इलाज के लिए आने वाले पर्यटकों में से 54 प्रतिशत लोग बंगलादेश से आते हैं।
बंगलादेश की राजधानी ढाका कई उत्कृष्ट लोगों का घर है जो कला, विकास और संस्कृति के क्षेत्र में सफल हुए हैं। यह शहर पिछले कुछ वर्षों में बड़े पैमाने पर विकसित हुआ है। यहां पर कई शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान केंद्र भी है। ढाका में मुगल-शैली की ढेर सारी रचनाएं हैं जो पर्यटकों को लुभाती हैं।

अन्य ख़बरें

भरत तिवारी एनकाउंटर : सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

Newsdesk

‘जागरुकता फैलाने के लिए राहुल ने किया अंडमान-निकोबार का दौरा’, किरेन रिजिजू के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं का जवाब

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading