23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

धामी कैबिनेट की बैठक आज, होंगे महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून, 21 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पेश होने वाले अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके अलावा सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक समेत विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों पर भी चर्चा संभव है। साथ हीकई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। बैठक में शहरी विकास विभाग की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत देहरादून में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव चर्चा में लाया जा सकता है। नई राजस्व संहिता का प्रस्ताव भी कैबिनेट में विचाराधीन है।

सौंग बांध परियोजना के पुनर्वास एवं विस्थापन के प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली, विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों पर चर्चा हो सकती है।

New Delhi: BJP MP Gautam Gambhir with Uttarakhand chief minister Pushkar Singh Dhami during a road show for the upcoming MCD elections, at Mandaveli in New Delhi on Sunday, Nov 20, 2022. (Photo: Qamar Sibtain/IANS)
New Delhi: BJP MP Gautam Gambhir with Uttarakhand chief minister Pushkar Singh Dhami during a road show for the upcoming MCD elections, at Mandaveli in New Delhi on Sunday, Nov 20, 2022. (Photo: Qamar Sibtain/IANS)

अन्य ख़बरें

रांझी में 25 और 26 अक्टूबर को होगा 44वां विशाल इनामी दंगल

Newsdesk

कोको गॉफ का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर फूटा गुस्सा, कहा- मैं चोर या धोखेबाज नहीं

Newsdesk

मैं बांग्लादेश लौटने की तैयारी कर रही हूं,’ पूर्व पीएम शेख हसीना

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading