23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन एक दिसंबर को मास्को में होगा, ‘पुष्पा – द राइज’ होगी उद्घाटन फिल्म

हैदराबाद, 28 नवंबर (आईएएनएस)| अभिनेता अल्लू अर्जुन की पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा-द राइज’ उन छह फिल्मों में से एक है जिसे 1 से 6 दिसंबर तक भारतीय फिल्म महोत्सव के हिस्से के रूप में 24 रूसी शहरों में प्रदर्शित की जाएगी।

रूसी संघ के संस्कृति मंत्रालय और रूस में भारत के दूतावास के समर्थन से भारतीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र और एसआईटीए के साथ मिलकर भारतीय फिल्मों द्वारा फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्क्रीनिंग रूसी नेटवर्क के सिनेमाघरों, जैसे- मास्को के सिनेमा पार्क, सेंट पीटर्सबर्ग और सोची के अलावा अन्य शहरों में प्रदर्शित की जाएगी की जाएगी।

कार्यक्रम में करण जौहर का ड्रामा, ‘माई नेम इज खान’ और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘डिस्को डांसर’ समेत सिक्स ऑल टाइम हिट्स शामिल हैं जो रूस में प्रशंसक बनी हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सुकुमार बांद्रेड्डी द्वारा लिखित और निर्देशित ‘पुष्पा – द राइज’ महोत्सव की उद्घाटन फिल्म होगी। भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन एक दिसंबर को मास्को में होगा।

3 दिसंबर को ‘पुष्पा – द राइज’ के कलाकार और सदस्य सेंट पीटर्सबर्ग में शॉपिंग सेंटर गैलेरिया में फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होंगे। फेस्टिवल में दिखाई जा रही अन्य लोकप्रिय भारतीय फिल्मों में ‘आरआरआर’, ‘दंगल’ और ‘वॉर’ भी शामिल है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading