June 13, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

तमन्ना भाटिया अपनी आगामी परियोजनाओं के लिए तैयार

तमन्ना भाटिया ने खुद को इंडस्ट्री की सबसे होनहार अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। अभिनेत्री ने बाहुबली, सई रा नरसिम्हा रेड्डी, एफ3 और बबली बाउंसर जैसी विभिन्न फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से यह साबित कर दिया है कि वह एक सुंदर चेहरे से कहीं अधिक हैं। अभिनेत्री अब बांद्राÓ के साथ मलयालम फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।एक सूत्र ने कहा, 2023 तमन्ना के लिए बहुत व्यस्त होने वाला है। कथित तौर पर अभिनेत्री शूटिंग के लिए 20 जनवरी को केरल के लिए रवाना होने वाली है।मलयालम डेब्यू में अभिनेत्री को देखने के लिए प्रशंसक इंतजार कर रहे है। वह उन कुछ सितारों में से एक हैं जिन्होंने तीन फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है: तमिल, तेलुगु और हिंदी और बैक टू बैक प्रोजेक्ट रिलीज़ के साथ 2022 शानदार रहा है। अब वह बांद्रा के साथ मलयालम इंडस्ट्री में छा जाने के लिए तैयार हैं।अभिनेत्री ने 2022 कान्स फिल्म फेस्टिवल और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 में भाग लिया और इन वैश्विक मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व किया। अभिनेत्री के पास 2023 के लिए कई आशाजनक परियोजनाएं हैं – प्राइम वीडियो का जी करदा और नेटफ्लिक्स की लस्ट स्टोरीज़।

अन्य ख़बरें

‘हीर सारा और पुडुचेरी’ को मिला कीर्ति कुल्हारी का साथ, मानवी गगरू के लिए लिखी खास बात

Newsdesk

धमाल 4 के ट्रेलर लॉन्च के लिए बनाई गई ये योजना

Newsdesk

शरवरी वाघ की ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में रिलीज, सोशल मीडिया पर बयां किए दिल के जज्बात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading