May 7, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजी

कोविड-19 : सैमसंग किफायती 5जी फोन्स पेश कर सकती है

5G.

सियोल, 20 अप्रैल | दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग नए 5जी स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी के कारण होने वाले नुकसान से उबरने के लिए शेष वर्ष भर में सस्ते 5जी स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की कंपनी की योजना है। कंपनी पहले ही गैलेक्सी ए51 5जी और गैलेक्सी ए71 5जी के रूप में अपने दो सस्ते किफायती 5जी स्मार्टफोन पेश कर चुकी है।

गिज्मो चाइना की माने तो उम्मीद के अनुसार, जिन देशों में भी 5जी नेटवर्क चल रहे हैं, वहां स्मार्टफोन मेकर कंपनी अपने इन मॉडल्स और अन्य अपकमिंग अफॉर्डेबल 5जी स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए51 5जी और गैलेक्सी ए71 5जी की कीमत क्रमश: 499.99 और 599.99 अमेरिकी डॉलर होगी।

अन्य ख़बरें

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

सरकार ने किया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, लोगों के फोन पर आया अलर्ट

Newsdesk

नितिन गडकरी ने शुरू की नई टोल तकनीक, बिना रुके होगा भुगतान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading