32.6 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर को स्वच्छता के शिखर पर ले जाने महापौर अन्नू ने संभाली कमान, नागरिकों से स्वयं लिया ‘फीडबैक


*स्वच्छता संवाद के साथ अपने शहर के लिए फीडबैक देने किया अनुरोध*

जबलपुर। शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के शीर्ष शहरों में शामिल कराने के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने मोर्चा संभाल लिया है। नगर को स्वच्छ, सुंदर और नंबर-1 बनाने के संकल्प के साथ महापौर अब खुद मैदान में उतरकर नागरिकों से सीधा संवाद कर रहे हैं।
आज शहर के नागरिकों से  महापौर ने जनसंपर्क किया और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनसे सकारात्मक फीडबैक देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने खुद खड़े होकर सैंकड़ों लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण का फीडबैक प्राप्त किया।
*जन-भागीदारी से बदलेगी शहर की तस्वीर*
महापौर अन्नू का मानना है कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। इसी उद्देश्य से वे लगातार वार्डों का भ्रमण कर रहे हैं। महापौर ने आज शासकीय निवास परिसर में दुकानदारों, राहगीरों और रहवासियों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने डिजिटल और फिजिकल माध्यमों से नागरिकों को बताया कि उनका एक सकारात्मक फीडबैक जबलपुर की रैंकिंग सुधारने में कितना महत्वपूर्ण है।
*स्वच्छता की शपथ*
नागरिकों ने उत्साहपूर्वक महापौर के इस अभियान में हिस्सा लिया और शहर को कचरा मुक्त रखने का संकल्प दोहराया।
*हमारा शहर, हमारी जिम्मेदारी*
मैदान में उतरे महापौर ने  चर्चा करते हुए कहा जबलपुर की जनता जनार्दन बेहद जागरूक है। हम स्वच्छता की दिशा में लगातार सुधार कर रहे हैं और अब समय है कि हमारी मेहनत को फीडबैक के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले। जब हर नागरिक स्वच्छता दूत बनेगा, तो जबलपुर को अव्वल आने से कोई नहीं रोक सकता।

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading