23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

यौन शोषण के बाद युवती ने समाप्त की अपनी जीवन लीला

आगरा (उप्र), 16 मार्च | 14 साल की एक लड़की ने अपने दोस्त के 45 वर्षीय पिता द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उसके साथ बलात्कार किया गया था, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची ने उस वक्त आत्महत्या कर ली, जब उसके माता-पिता खेत में काम कर रहे थे और वह घर में अकेली थी।

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आरोपी की पहचान स्थानीय राजनीतिक पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सोनम कुमार ने कहा, शव परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर, पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) की धाराओं को प्राथमिकी में जोड़ा गया है, जो पहले धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत दर्ज की गई थी। अदालत के आदेश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने अपने आप को कमरे में खुद को बंद कर लिया। साथ ही उसने परिवार से कोई बातचीत नहीं की।

लेकिन उसने हमें राघवेंद्र के अभद्र व्यवहार के बारे में बताया। मैंने उसका पूरा समर्थन किया और लोक लाज के डर से पुलिस से संपर्क नहीं किया।

प्रभारी अधिकारी ने कहा, आत्महत्या करने से पहले लड़की को जो आखिरी कॉल आया था, वह आरोपी का था। उसके कॉल रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह पिछले कुछ दिनों से उसे बार-बार फोन कर रहा था।

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading