September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर : नगर निगम डंपर चालक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी, हादसे में मां की मौके पर ही मौत

जबलपुर : नगर निगम डंपर चालक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी, हादसे में मां की मौके पर ही मौत,

विजय नगर थानांतर्गत एसबीआई चौक में दोपहर करीब 3 जे उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिना नंबर के तेज रफ्तार से भाग रहे नगर निगम के डंपर चालक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि उसके बेटे को गंभीरावस्था में निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने शीतलामाई बंबा देवी रोड निवासी डंपर चालक सुजीत गुप्ता को गिरफ्तार करते हुए बिना नंबर का डंपर जप्त किया है। विजय नगर टीआई संदीपिका ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिनैकी पाटन रोड के पास रहने वसला अर्पित पटैल अपनी मां साधना पटैल 45 वर्ष को बाइक में लेकर जबलपुर किसी काम से आया था। वह जैसे ही एसबीआई चौक के पास पहुंचा, वैसे ही तेज रफ्तार से भाग रहे नगर निगम कचरा उठाने वाले डंपर ने उसे टक्कर मार दी जिससे हादसा घटित हो गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बन गई जिसे विजय नगर पुलिस ने सुचारू रूप से व्यवस्थित कराया।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर ईटक्लब के आउटलेट का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर को ड्राई डे घोषित, सभी शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद

Newsdesk

हरछठ पर घर-घर गूंजे पूजा के स्वर, संतान की सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading