September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीएम स्वनिधि और संबल योजना, 18 सितंबर के पूर्व शत-प्रतिशत प्रकरणों के निराकरण के निर्देश

निगमायुक्त ने अधिकारियों एवं बैंकर्स के साथ की समीक्षा बैठक
ई-केवाईसी और शासकीय योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा, सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश
जबलपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने पीएम स्वनिधि, संबल योजना, ई-केवाईसी एवं अन्य विभिन्न जनकल्याणकारी शासकीय योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ अविलंब पहुँचाने के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश उनके द्वारा जारी किए गए।
समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 18 सितंबर से पूर्व सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का सीधा लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें आवेदन प्रक्रिया से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों  को समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा गया ताकि ऋण स्वीकृति और राशि वितरण के मामलों में तेजी लाई जा सके।
संबल व स्वनिधि योजना के स्ट्रीट वेंडर्स और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितबद्ध प्रकरणों को त्वरित स्वीकृति प्रदान करने के साथ
सत्यापन कार्य में तेजी लाकर पारदर्शी तरीके से लाभ वितरण सुनिश्चित करने निर्देश दिए।
इस बैठक में अपर आयुक्त, उपायुक्त, नगर निगम के संबंधित विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी व प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

हरछठ पर घर-घर गूंजे पूजा के स्वर, संतान की सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत

Newsdesk

चलित न्यायालय में गोसलपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Newsdesk

बुंदेली भाषा, लोककला और संस्कृति के संरक्षण में डॉ. श्रीवास्तव का योगदान अविस्मरणीय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading