हनुमानताल थाना क्षेत्र में किलकारी गार्डन से गुजर रहे तीन युवकों का धक्का एक नाबालिग को धक्का लग गया जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया, इसी बीच धक्का लगने वाले नाबालिग ने अपने अन्य साथी को बुलाया और तीनों युवकों से जमकर मारपीट करनी शुरू कर दी और जेब में रखा चाकू निकाला और तीनों को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों का इलाज मेडिकल और जिला अस्पताल विक्टोरिया में किया जा रहा है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए हनुमान ताल थाना पुलिस ने बताया कि किलकारी गार्डन मार्ग से गुलाम नबी, शाहबाज और उनके साथ नाबालिग साथी मीना बाजार से घूम कर अपने घर वापस लौट रहे थे तभी वहां से गुजर रहे अदनान को उनका धक्का लग गया जिसको लेकर नाबालिग विवाद करने लगा और अपने अन्य साथी के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट करते हुए चाकू मारकर घायल कर दिया और दोनो मौके से फरार हो गए। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


