23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चारधाम यात्रा इस बार तोड़ेगी रिकॉर्ड : सीएम धामी

देहरादून, 22 अप्रैल | आज से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार यात्रा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी और नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों की सफल व सुरक्षित यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री से चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस मौके पर प्रतिनिधियों ने यात्रा की व्यवस्थाओं और सभी श्रद्धालुओं को सुगमता से देव दर्शन की व्यवस्था के लिए सीएम धामी का आभार जताया। आपको बता दें कि, देश ही नहीं विदेश से भी हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम की यात्रा पर आते हैं। विगत वर्षों की कई खामियों को सरकार ने इस बार दूर करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अभी तक करीब 16 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीएम धामी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि, प्रभु बदरी-केदार की कृपा से इस साल चारधाम यात्रा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी और नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

सीएम ने कहा कि वो बाबा बदरी-केदार व मां गंगोत्री- यमुनोत्री से सभी की सफल व सुरक्षित यात्रा की कामना करते हैं।

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading