23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने जा रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

मथुरा (उप्र), 25 मई | कार के पेड़ से टकरा जाने से चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वे बलदेव शहर में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार को राया थाना क्षेत्र के पिलखुनी गांव के पास हुआ। एसएचओ अजय किशोर ने कहा कि स्थानीय लोगों ने दावा किया कि यह घटना तब हुई जब एक बाइक सवार सड़क पर गड्ढा देखकर अचानक मुड़ा और बाइक सवार को टक्कर मारने से बचने के लिए कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पेड़ से जा टकराया।

मृतकों की पहचान अंकित कुमार (22), अचल सिंह (23), आकाश कुमार (21) और योगेश कुमार (25) के रूप में हुई है।

इस बीच, गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र कुमार (24) को आगरा के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है।

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading