32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

पुर्तगाल में एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखे अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर

नई दिल्ली, 18 जुलाई । सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में उन्हें पुर्तगाल के लिस्बन में एक रेस्तरां में साथ देखा गया।

फोटोगऱाफर विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में आदित्य नेवी ब्लू शर्ट में नजर आ रहे हैं। अनन्या ने सफेद और पिंक कलर का टॉप पहना हुआ है और अपने बालों को पीछे की ओर खुला बांधा हुआ है।

दोनों को एक-दूसरे की आंखों में आखें डाले देखा जा सकता है। अनन्या प्यारी मुस्कान के साथ आदित्य की ओर देख रही है और उनकी बातें  सुन रही है। इस दौरान दोनों अपनी ड्रिंक का भी मजा ले रहे हैं।

कुछ दिन पहले, दोनों को स्पेन की सड़कों पर एक साथ घूमते हुए देखा गया था, जहां आदित्य को पीछे से अनन्या को गले लगाते हुए देखा गया था। वे वहां एक रॉक कॉन्सर्ट में भी शामिल हुए थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनन्या के पास विक्रमादित्य मोटवाने की अनटाइटल्ड साइबर क्राइम थ्रिलर है। उनके पास फरहान अख्तर की ‘खो गए हम कहां’, ‘ड्रीम गर्ल 2’ और वेब-सीरीज ‘कॉल मी बे’ भी हैं।

आदित्य की हाल ही में ‘द नाइट मैनेजर पार्ट 2’ रिलीज हुई है। उनके पास अनुराग बसु की ‘मेट्रो… इन दिनो’ भी है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading