38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

मप्र में पेशाब पिला कर पति पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप

सीहोर, 18 जुलाई । मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने और जबरन पेशाब पिलाने का आरोप लगा है। पिटाई करने का वीडियो भी पीड़ित महिला ने पुलिस को सौंपा है।

मामला सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील के गांव का है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह श्यामपुर तहसील के गांव की रहने वाली है और लगभग 24 साल पहले उसकी शादी सीहोर के ही अवधपुरी कॉलोनी निवासी से हुई थी।

उसका कहना है कि उसका पति भवन निर्माण सामग्री का आपूर्ति करता है और उसके दो बच्चे भी हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि एक दिन उसका पति पैर से बिछिया जबरिया उतारने लगा। जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई की। बच्चों के आ जाने पर उन्होंने बचा लिया। यह सिलसिला लगातार कई बार चला। निर्वस्त्र कर पीटा भी और एक बार तो पेशाब भी पिलाई।

श्यामपुर पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

अन्य ख़बरें

भरत तिवारी एनकाउंटर : सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

Newsdesk

‘जागरुकता फैलाने के लिए राहुल ने किया अंडमान-निकोबार का दौरा’, किरेन रिजिजू के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं का जवाब

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading