September 4, 2026
सी टाइम्स
खेल

कुजनेत्सोवा कोरोना के कारण यूएस ओपन से हटीं

न्यू यार्क, 11 अगस्त | वल्र्ड नंबर-32 महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने कोरोना के कारण साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन (यूएस ओपन) से नाम वापस ले लिया है। अमेरिका ओपन 31 अगस्त से बिना दर्शकों के खेला जाएगा। कोविड-19 के कारण हालांकि कई खिलाड़ियों ने इसमें से नाम वापस ले लिया है और इस फेहरिस्त में कुजनेत्सोवा का नाम नया शामिल हुआ है।

2004 में अमेरिका ओपन का खिताब जीतने वाली कुजनेत्सोवा ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाम वापस लेने की जानकारी दी।

कुजनेत्सोवा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुझे काफी बुरा लग रहा है क्योंकि मैं इन टूर्नामेंट्स का लंबे समय से इंतजार कर रही थी, लेकिन इस महामारी ने सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया है।”

सबसे पहले वल्र्ड नंबर-1 आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने इस टूर्नामेंट में न खेलने का फैसला किया था और उनके बाद कई स्टार खिलाड़ियों ने उनकी राह पकड़ी। पिछले सप्ताह विश्व की नंबर-5 खिलाड़ी इलिना स्वितोलिना, नंबर-7 किकि बेर्टेंस ने भी अमेरिका ओपन से नाम वापस ले लिया था।

अन्य ख़बरें

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 सेवेन्स 2026: चीन के चिंगदाओ में होने वाले इवेंट के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम की घोषणा 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading