September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हत्या के फरार आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित



जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र के पुलघाट कुटिया मनकेड़ी में 25 अप्रैल 2026 को ताराचंद महाराज उर्फ ताराचंद्र कुशवाहा की हत्या के मामले में फरार आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ बरगी थाने में अपराध क्रमांक 212/26 के तहत धारा 103(1), 332(ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने पर पहले पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसके बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

अब पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी या उसके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को 20 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उसके संबंध में जानकारी जुटा रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: आयुष्मान भारत ‘निरामयम’ योजना में गड़बड़ी पर 83 अस्पतालों पर कार्रवाई

Newsdesk

जिले में 15 दिवस से अधिक ठहरने वाले व्यक्तियों की थाने में देनी होगी सूचना- कलेक्टर

Newsdesk

मॉडल रोड के कार्य में तेजी लाने के निर्देश, सीएमओ ने किया मैदानी निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading