June 27, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइलव्यापार

वीचैट प्रतिबंध: चीन में आईफोन के शिपमेंट में 30 फीसदी गिरावट की आशंका

बीजिंग, 11 अगस्त | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा एप्पल के ऐप स्टोर में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप वीचैट पर प्रतिबंध लगाने पर चीनी बाजार में आईफोन शिपमेंट में 25-30 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। यह भविष्यवाणी प्रसिद्ध विश्लेषक मिंग-ची कू ने की है। मैक रयूमर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के विश्लेषक ने यह भी अनुमान लगाया है कि इससे आईपैड, एप्पल वॉच, और मैक सहित अन्य एप्पल हार्डवेयर उपकरणों के वार्षिक शिपमेंट में 15 से 25 प्रतिशत तक फर्क आएगा।

कू के हवाले से लिखा गया है, “क्योंकि वीचैट चीन में एक दैनिक आवश्यकता बन गया है, संदेश, भुगतान, ई-कॉमर्स, सोशल नेटवकिर्ंग, समाचार पढ़ने जैसे कई काम इसके जरिए होते हैं। यदि ऐसा मामला है तो हम मानते हैं कि चीनी बाजार में एप्पल के हार्डवेयर उत्पादों के शिपमेंट में काफी गिरावट आएगी।”

यदि अमेरिकी सरकार एप्पल को केवल यूएस ऐप स्टोर से वीचैट को हटाने के लिए मजबूर करती है, तो वैश्विक आईफोन शिपमेंट में 3 से 6 प्रतिशत की गिरावट आएगी।

एप्पल के लिए चीनी बाजार की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके जून तिमाही के राजस्व का लगभग 15 फीसदी हिस्सा 144 करोड़ की आबादी वाले चीन से आया है।

ऐसे में यहां के लोकप्रिय चीनी मैसेजिंग ऐप पर वैश्विक प्रतिबंध लगाना एप्पल के लिए विनाशकारी साबित होगा।

चीनी शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध के आदेश के बाद ट्रम्प ने वीचैट के लिए भी ऐसा ही कार्यकारी आदेश जारी किया है। वीचैट की मालिक चीनी कंपनी टेंसेंट होल्डिंग्स लिमिटेड ने कहा है कि वह “चीजों को पूरी तरह समझने के लिए कार्यकारी आदेश की समीक्षा कर रही थी।”

अन्य ख़बरें

गृह मंत्री अमित शाह 27 जून को गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे

Newsdesk

फॉक्सकॉन भारत में मैन्युफैक्चरिंग के लिए अतिरिक्त 37.2 मिलियन डॉलर करेगा निवेश

Newsdesk

लगातार दूसरे सत्र में तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 109 अंकों की बढ़त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading