May 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बेंगलुरू में पानी की टंकी ढहने से दो की मौत

बेंगलुरु, 3 अगस्त । बेंगलुरु में एक इमारत की चौथी मंजिल से पानी की टंकी गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना बुधवार देर रात शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई।

दोनों मृतकों में से एक की पहचान 40 वर्षीय अरुल के रूप में की गई है, जबकि दूसरे का नाम अभी तक नहीं बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अरुल इमारत के पास फास्ट-फूड की गाड़ी चलाता था।

जिस दीवार पर पानी की टंकी रखी गई थी, वह कमजोर हो गई थी। टंकी के साथ ही इमारत की दीवार का एक हिस्सा भी ढह गया।

दो घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ईस्ट डिवीजन के डीसीपी भीमा शंकर गुलेद ने कहा कि इमारत शिवाजीनगर बस टर्मिनल के करीब है और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि टैंक को बिना किसी प्रारंभिक जांच के रखा गया था।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों को सजा दी जायेगी।

अन्य ख़बरें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों को दिया शोध और स्टार्टअप को बढ़ावा देने का निर्देश

Newsdesk

यूपी में कुदरत का सुखद करिश्मा, महिला ने पांच दिन में चार बच्चों को दिया जन्म

Newsdesk

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 161 अंक फिसला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading