May 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने ली पहली बैठक, कार्यों की मांगी विस्तृत रिपोर्ट


जबलपुर। जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को जबलपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में अपनी पहली समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय के साथ विभागीय कार्यों, लंबित योजनाओं और शहर विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली गई। इस दौरान जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी भी उपस्थित रहे।
बैठक में अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि पहली बैठक का उद्देश्य विभागीय व्यवस्था को समझना और अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद स्थापित करना था। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी बैठकों में विकास कार्यों और योजनाओं की गहन समीक्षा की जाएगी।

लंबित योजनाओं की समीक्षा

अध्यक्ष संदीप जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर विकास से संबंधित लंबित कार्यों, अधूरी परियोजनाओं और प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट्स की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में यह तय किया जाएगा कि किन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना है तथा किन कार्यों में देरी हो रही है।
उन्होंने यह भी संकेत दिए कि जेडीए की योजनाओं को गति देने और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कर्मचारियों से लिया फीडबैक

बैठक के दौरान अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी जिम्मेदारियों और वर्तमान कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही कार्यालयीन व्यवस्थाओं और प्रचलित प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की गई।

विकास को मिलेगी गति

पदभार संभालने के बाद से ही संदीप जैन शहर विकास और लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में जेडीए की कार्यशैली में तेजी और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रियता देखने को मिल सकती है।

अन्य ख़बरें

बंगाल: कैदियों से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद प्रेसिडेंसी जेल के अधिकारी निलंबित

Newsdesk

सिवनी में विस्फोटक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की कड़ी नजर संयुक्त जांच अभियान में स्टॉक, सुरक्षा व्यवस्था और लाइसेंसों की हो रही सघन जांच

Newsdesk

पेंच के रास्ते नजर आया बाघों का कुनबा, वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading