May 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम द्वारा लगातार चलाया जा रहा है आवारा कुत्तों के टीकाकरण और बधियाकरण का विशेष अभियान


*विभिन्न क्षेत्रों से 35 श्वानों को पकड़कर कठौंदा स्थित श्वान बधियाकरण केंद्र भेजा गया*
जबलपुर। शहरवासियों को आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की दिशा में नगर निगम जबलपुर लगातार कार्य कर रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में शहर के विभिन्न वार्डों में आवारा कुत्तों के बधियाकरण और एंटी-रेबीज टीकाकरण का विशेष अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
*शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई*
नगर निगम के उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई, जहाँ से नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। गुरुवार को नगर निगम की टीम और माँ बगुलामुखी सेवा समिति के दक्ष डॉग कैचर्स ने मिलकर शहर के दर्जन भर से अधिक इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।
टीम ने शहर के प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में सक्रियता दिखाते हुए कुत्तों को पकड़ने की कार्यवाही की जिसमें चेरीताल, अशोक नगर और मधुवन कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, राइट टाउन और मदन महल, लकड़गंज, बाई का बगीचा और बड़ी खैर माई भान तलैया, सारा सिटी, न्यू आनंद नगर, अधारताल और पंजाब बैंक कॉलोनी आदि क्षेत्रों में। 
*सुरक्षित प्रबंधन और उपचार*
अभियान के दौरान कुल 35 आवारा कुत्तों को सफलतापूर्वक पकड़ा गया। नगर निगम ने सभी कुत्तों को पूर्ण सुरक्षा के साथ कठौंदा स्थित श्वान बधियाकरण केंद्र भेजा गया है। ष्हमारा उद्देश्य केवल कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करना नहीं है, बल्कि उन्हें रेबीज मुक्त बनाकर शहर में नागरिकों और जानवरों के बीच एक सुरक्षित वातावरण तैयार करना भी है।
*कठौंदा केंद्र की व्यवस्था*
यहाँ अनुभवी पशु चिकित्सकों की देखरेख में बधियाकरण किया जाएगा। सभी कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जाएगी ताकि भविष्य में संक्रमण का खतरा न रहे। पूरी प्रक्रिया पशु कल्याण मानकों के अनुरूप संपन्न की जा रही है।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से 15 बच्चों को मिला नया जीवन
विक्टोरिया अस्पताल में लगा निःशुल्क हृदय जांच शिविर, गंभीर रोग से पीड़ित बच्चों का होगा मुफ्त इलाज

Newsdesk

लखनादौन जनपद में ₹1.10 करोड़ का महाघोटाला104वाउचर गायब, सरकारी खजाने में सेंध… लेखापाल निलंबित, अब बड़े अधिकारियों पर उठे सवाल

Newsdesk

महिला सरपंच की आड़ में ग्राम पंचायत में खेला गया भ्रष्टाचार का खेल? नागझिर पंचायत में सचिव पर गंभीर आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading