September 4, 2026
सी टाइम्स
खेल

टेनिस : टॉप सीड ओपन में रोमांचक मैच में सेरेना ने वीनस को दी मात

लेक्सिंग्टन, 14 अगस्त | 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स टॉप सीड ओपन के पहले संस्करण में अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। नंबर-1 सीड सेरेना ने गुरुवार को सेंटर कोर्ट पर वीनस को दो घंटे 19 मिनट तक चले मैच 3-6, 6-3, 6-4 से हरा दिया।

डब्ल्यूटीए वेबसाइट ने सेरेना के हवाले से लिखा है, “मैंने हाल ही में कुछ मुश्किल सेट गंवाए हैं, इसलिए मैं अपने आप से कह रही थी कि मैं इसे जीतना चाहती हूं और मेरा फोकस आखिरी के दो गेमों पर था।”

उन्होंने कहा, “मैं अब काफी आराम से हूं, दर्शकों का न होना एक तरह से आराम भी देता है। मैं अभ्यास भी इस कोर्ट से ज्यादा भीड़भाड़ में करती हूं।”

सेरेना ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं यहां जीतने नहीं आई। अपने करियर में पहली बार। मैं यहां कुछ मैच जीतने आई हूं और देखने आई हूं कि क्या होता है। बच्चे के जन्म होने के बाद मुझे ज्यादा समय भी नहीं मिला। इसिलए मैं कुछ लय हासिल करने और क्या होता है यह देखने आई हूं।”

यह सेरेना की अपनी बड़ी बहन वीनस पर 19वीं जीत है।

अगले मैच में सेरेना का सामना शेल्बी रोजर्स से होगा जिन्होंने कनाडा की लेयलाह एनी फर्नाडेज को 6-2, 7-5 से हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अन्य ख़बरें

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 सेवेन्स 2026: चीन के चिंगदाओ में होने वाले इवेंट के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम की घोषणा 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading