September 4, 2026
सी टाइम्स
खेल

इटेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत 14 सितंबर से

रोम, 14 अगस्त | क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले इटेलियन ओपन का मुख्य ड्रॉ 14 सितंबर से शुरू होगा और 21 सितंबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट का फोटो इटालिको में 11 मई से शुरू होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।

इटेलियन टेनिस महासंघ ने एक बयान में कहा, “मुख्य ड्रॉ 14 से 21 सितंबर के बीच खेला जाएगा इसलिए टूर्नामेंट का आखिरी दिन सोमवार होगा। इसलिए यह टूर्नामेंट मेड्रिड टूर्नामेंट के रद्द होने के बाद पहले तय की गई तारीखों से एक सप्ताह पहले खेला जाएगा।”

मेड्रिड ओपन अब 31 अगस्त से 13 सितंबर तक चलने वाले अमेरिका ओपन के बाद और 27 सितंबर से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन से पहले खेला जाएगा।

बयान में कहा गया है, “अगले कुछ दिनों में फैसला किया जाएगा कि मुख्य ड्रॉ 64 खिलाड़ियों का किया जाएगा और इस स्थिति में मैच 11 सितंबर से शुरू होंगे, अन्यथा यह 12 सितंबर से शुरू होंगे।”

आयोजकों ने कहा है कि अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को बाय मिलेगा और वह 16 सितंबर से पहले नहीं खेलेंगे।

अन्य ख़बरें

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 सेवेन्स 2026: चीन के चिंगदाओ में होने वाले इवेंट के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम की घोषणा 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading