September 4, 2026
सी टाइम्स
खेलUncategorized

ओलम्पिक संभावित तैराक दुबई में करेंगे ट्रेनिंग : साई

नई दिल्ली, 15 अगस्त | भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने ओलम्पिक संभावित तीन तैराकी खिलाड़ियों को अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए तीन महीने की ट्रेनिंग के लिए दुबई भेजने का फैसला किया है। यह तीन तैराकी वीरधवल खड़े (50 मीटर फ्री स्टाइल), श्रीहरि नटराज (100 मीटर बैकस्ट्रोक), कुशाग्र रावत (400 मीटर फ्री स्टाइल) हैं जो दुबई एक्वा नेशनल स्विमिंग अकादमी में सितंबर के पहले सप्ताह ट्रेनिंग शुरू करेंगे।

यह तीनों तैराक ओलम्पिक के बी क्वालीफिकेशन मार्क को छू चुके हैं।

साई ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इन लोगों के साथ एक कोच जाएगा और इन सभी की ट्रेनिंग में खर्चा 35 लाख रुपये का होगा। कोविड-19 के कारण तैराकों ने मार्च से ट्रेनिंग नहीं की है।

दुबई में ट्रेनिंग का फैसला भारत में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि भारत में कोविड-19 के कारण अभी स्वीमिंग पूल खोलने की स्थिति में नहीं हैं। दुबई में ट्रेनिंग खिलाड़ियों को अभ्यास करने और अपना क्वालीफिकेशन मार्क ए करने का मौका देगी।

कोविड-19 के कारण ही ओलम्पिक खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है। इन खेलों का आयोजन इस साल 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच होना था, लेकिन कोविड-19 के कारण इसे टाल दिया गया है। अब यह खेल अगले साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच खेले जाएंगे।

अन्य ख़बरें

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 सेवेन्स 2026: चीन के चिंगदाओ में होने वाले इवेंट के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम की घोषणा 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading