23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

सीमा हैदर पर बन रही फिल्म कराची टू नोएडा का पहला पोस्टर जारी

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर खूब चर्चा में रहीं। उन्हें ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए भारत के सचिन मीणा से प्यार हो गया। सीमा सरहद के पार थीं, लेकिन अपने प्यार के लिए वो पति को छोड़कर नेपाल के रास्ते होते हुए ग्रेटर नोएडा आ गईं। उनके साथ चार बच्चे भी आए। सीमा की लव स्टोरी के बारे में जैसे ही सबको पता चला, हंगामा मच गया। हर तरफ सीमा और सचिन छाए रहे। अब इन पर फिल्म बनने जा रही है, जिसका नाम है- कराची टू नोएडा। अब इसका पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया और दो दिन बाद 20 अगस्त को गाना भी रिलीज होगा।सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी पर अमित जानी की कंपनी जानी फायरफॉक्स फिल्म्स मूवी बना रही है। डायरेक्शन भरत सिंह का है। प्रोड्यूसर अमित जानी हैं और उन्होंने ही लिरिक्स भी लिखे हैं। सिंगर प्रीति सरोज हैं। सीमा का किरदार एक्ट्रेस फरहीन फलक ने निभाया है।मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि फिल्म का थीम सॉन्ग 20 अगस्त को रिलीज होगा, जिसका टाइटल – चल पड़े हैं हम है। पोस्टर की बात करें तो इसमें बुर्का और साड़ी में एक्ट्रेस नजर आ रही और तीसरे में चेहरा मुरझाया हुआ है।सीमा और सचिन की लव स्टोरी पबजी गेम से शुरू हुई थी। सचिन पबजी गेम खेलता था और सीमा भी। गेम खेलते हुए ही दोनों संपर्क में आए। फिर बातचीत शुरू हुई। दोनों घंटों तक बात करने लगे, जबकि सीमा शादीशुदा थीं और और उनके चार बच्चे भी थे। फिर सीमा नेपाल के रास्ते से होते हुए इंडिया आ गई।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading