September 4, 2026
सी टाइम्स
खेलUncategorized

मरटेंस को हराकर हालेप ने जीता प्राग ओपन खिताब

प्राग, 17 अगस्त | टॉप सीड सिमोना हालेप ने शानदार प्रदर्शन करेत हुए रविवार को प्राग ओपन खिताब जीत लिया। हालेप ने खिताबी मुकाबले में एलिस मरटेंस को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से हराया। यह मैच एक घंटे 33 मिनट चला।

हालेप लॉकडाउन के बाद कोई खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। अहम बात यह है कि वर्ल्ड नम्बर-2 हालेप ने फरवरी में लॉकडाउन से पहले दुबई ओपन खिताब भी जीता था।

यह हालेप का 21वां डब्ल्यूटीए खिताब है। सक्रिय खिलाड़ियों में हालेप से अधिक डब्ल्यूटीए खिताब सिर्फ सेरेना विलियम्स, वीनस विलियम्स, किम क्लाइस्टर्स और पेट्रा क्वीतोवा ने जीते हैं।

अन्य ख़बरें

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 सेवेन्स 2026: चीन के चिंगदाओ में होने वाले इवेंट के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम की घोषणा 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading