पिता व्दारा शराब न पीने की नसीहत बेटे को इतनी नागवार गुजरी की उसने हनुमानताल में कूदकर अपनी जान दे दी। बताते है कि युवक इतनी अधिक मात्रा में शराब पिया हुआ था कि उससे चला भी नहीं जा रहा था, बेटे के रोज रोज शराब पीने की आदत को लेकर पिता ने बेटे को खरी खोटी सुना दी, जिस पर नाराज होकर बेटा सीधे तालाब के किनारे पहुंचकर पानी में झलांग लगा दी। पानी में डूबते यूवक को कुछ लोगों ने बचाने के लिये आवाज भी लगाई लेकिन जब तक उसको बाहर निकाला जाता उसकी सांसें थम चुकी थी। हनुमानताल थाने में पदस्थ एसआई कनक सिंह बघेल ने जानकारी दी कि, हनुमानताल निवासी मल्लू चौधरी का बेटा दीपक शराब पिया हुआ था जिस पर दीपक को मल्लू चौधरी ने डांटा। पिता की डांट से गुस्साए दीपक ने हनुमानताल में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल रवाना कर दिया है।
बाइट – कनक सिंह बघेल, एस आई हनुमानताल थाना


