25.5 C
Jabalpur
August 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने

न्यूयॉर्क, 23 अप्रैल | भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक पर दुनिया के सबसे ज्यादा लोकिप्रिय नेता बने हुए हैं और अमेरिका के राष्ट्रपति इंटरैक्शन(संवाद) के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं। इस दौरान कोविड-19 महामारी के बीच सोशल नेटवर्किं ग प्लेटफॉर्म पर विश्व नेताओं के फोलावर्स लगातार बढ़ें हैं। प्रधानमंत्री मोदी के निजी पेज पर 4.5 करोड़ लाइक्स हैं। इसकी जानकारी वैश्विक संचार एजेंसी बीसीडब्लू (बर्सन कोहन एंड वोल्फ) ने नई रिपोर्ट ‘वल्र्ड लीडर्स ऑन फेसबुक’ में दी।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप फेसबुक पर दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जिनको करीब 2.7 करोड़ लाइक्स मिले हैं और जार्डन की क्वीन रानिया तीसरे स्थान पर हैं, जिनके 1.68 करोड़ लाइक्स हैं।

इस साल फरवरी में भारत यात्रा पर आने से पहले ट्रंन ने फेसबुक पर खुद को नंबर वन बताया था।

उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “यह सम्मान की बात है। मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक पर नंबर वन हैं। नंबर दो भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं। वास्तव में मैं दो हफ्तों में भारत की यात्रा पर जाने वाला हूं। इसके लिए उत्साहित हूं।”

इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए एजेंसी ने मार्च के महीने में विश्व के नेताओं के 721 फेसबुक पेजों का अध्ययन किया है। शोध में पता चला कि केवल मार्च महीने में पेज लाइक्स में 3.7 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है, जो कि पिछले 12 महीने के मुकाबले आधा है। इस दौरान इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे और ऑस्ट्रिया, एस्टोनिया और इटली की सरकारों के फेसबुक पेज को दोगुना लाइक्स और फॉलोअर्स मिले हैं।

हालांकि ट्रंप फेसबुक पर दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता हैं। नए अध्ययन में पता चला है कि अमेरिका के राष्ट्रपति संवाद के मामले में पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं। बीते 12 महीने में उनके फेसबुक पेज पर 30.9 करोड़ कमेंट, लाइक्स और शेयर किए गए। उनके बाद इस मामले में ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो का स्थान है। इस मामले में मोदी तीसरे स्थान पर हैं।

अन्य ख़बरें

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

Newsdesk

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि : प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading