27.5 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण हटाया, शहर में यातायात व्यवस्था हुई सुगम

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर 29 सितंबर को शहर के प्रमुख यातायात मार्गों और व्यस्त चौराहों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान फुटपाथ और सड़क किनारे यातायात में बाधक बन रहे अस्थायी ठेले, स्टॉल और अन्य अतिक्रमण हटाकर सामग्री जब्त की गई।
अपर आयुक्त सौरव मिश्रा की उपस्थिति में चलाए गए अभियान का उद्देश्य प्रमुख चौराहों और सिग्नल जंक्शनों पर वाहनों की आवाजाही को बाधामुक्त करना तथा नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाना था। निगम की टीम ने तीन पत्ती चौराहा, मालवीय चौक, ब्लूम चौक, अधारताल चौक और गोहलपुर चौक सहित अन्य व्यस्त क्षेत्रों में कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान नियम विरुद्ध तरीके से सड़क और फुटपाथ पर लगाए गए ठेले एवं दुकानों को हटाया गया। यातायात में बाधक सामग्री की जब्ती भी की गई। निगम अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण हटने के बाद संबंधित मार्गों और चौराहों पर आवागमन के लिए अधिक स्थान उपलब्ध हुआ है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर की सड़कों और प्रमुख चौराहों को व्यवस्थित रखने के लिए अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभियान के दौरान अतिक्रमण अधिकारी कृष्ण पाल सिंह रावत, सहायक अतिक्रमण अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत, दल प्रभारी जे. प्रवीण, कुलदीप त्रिपाठी और अंकित पारस सहित निगम की टीम और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। टीम के समन्वय से कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई।

अन्य ख़बरें

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का पहली बार

Newsdesk

ओमती में चाकूबाजी, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर राम को मारा चाकू

Newsdesk

पसीना बहाने वाले सेवकों को चाहिए आयुष्मान का लाभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading