26.5 C
Jabalpur
September 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच रायन हैरिस दुबई पहुंचे

दुबई, 28 अगस्त | आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक्त गेंदबाजी कोच रायन हैरिस शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गए। हैरिस को आईपीएल के 13वें सीजन के लिए टीम के गेंदबाजों को ट्रेन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करते हुए हैरिस के टीम के साथ जुड़ने की सूचना दी।

दुबई पहुंचने के बाद हैरिस ने कहा, “आईपीएल में वापस आकर खुश हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ा मौका है और मैं अपने अनुभव की मदद से टीम ोक आईपीएल में जीतने में मदद करना चाहूंगा। दिल्ली कैपिटल्स के पास शानदार गेंदबाज हैं और मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।”

आईपीएल का यह सीजन यूएई में ही 19 सितम्बर से 10 नवम्बर तक खेला जाएगा। इसके लिए सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं।

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी बनीं

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी बनीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading