21.8 C
Jabalpur
September 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में सालों पुरानी बसों को डेंटिंग-पेंटिंग कर सड़क पर उतारा: जीतू पटवारी

भोपाल,  मध्य प्रदेश में शुरू हुई मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसा है। उनका आरोप है कि सरकार 10-10 साल पुरानी बसों को कबाड़खाने से निकालकर डेंटिंग-पेंटिंग कराकर सड़क पर उतार रही है और फिर इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। दरअसल, राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू की है। इसके जरिए शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा, यह दावा सरकार की ओर से किया गया है। वहीं, जीतू पटवारी ने कहा कि किसी भी नई सेवा की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ होना अच्छी बात है, लेकिन कुछ बसें शुरू करके उसे बड़ी उपलब्धि बताना और लगातार बड़े-बड़े आंकड़े गिनाना सिर्फ प्रचार का हिस्सा नहीं होना चाहिए।पटवारी ने कहा कि सरकार को यह भी स्वीकार करना चाहिए कि मध्य प्रदेश में पिछले करीब 25 वर्षों से भाजपा की ही सरकार रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश की परिवहन व्यवस्था में कमियां हैं तो उनकी जिम्मेदारी से सरकार बच नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और भाजपा से जुड़े लोग बसों के रंग को लेकर बहस कर रहे हैं, जबकि असली सवाल बसों की उम्र, फिटनेस, सुरक्षा और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का है।तू पटवारी ने मुख्यमंत्री की सुगम सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि यदि यह सेवा समाप्त हुई है तो इसकी जिम्मेदारी भी पिछली भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों पर तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को नई शुरुआत का श्रेय लेने के साथ-साथ पुरानी व्यवस्था की विफलताओं की जिम्मेदारी भी स्वीकार करनी चाहिए।

 

अन्य ख़बरें

सोमनाथ व मालवा एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन पर नहीं रुकेगी, निशातपुरा में होगा ठहराव

Newsdesk

बरगी बांध के 4 और गेट खुले, नर्मदा में 6313 क्यूमेक पानी का बहाव

Newsdesk

27 सितम्बर को पहली ट्रिप रानी कमलापति–गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading