23.4 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कश्मीर में 2 आतंकी ढेर, अपहृत पुलिसकर्मी मुक्त कराया गया

श्रीनगर, 24 अप्रैल | दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए और इस दौरान एक पुलिसकर्मी को आतंकियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया, जिसका उन्होंने अपहरण कर लिया था।

प्राप्त विवरण के अनुसार, दो आतंकियों ने कुलगाम जिले के यारीपोरा से एक पुलिसकर्मी का अपहरण कर लिया था और वे उसे लेकर कहीं जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान सुरक्षा बलों की एक नाका पार्टी ने उन्हें रोक लिया।

इसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई और दोनों आतंकी मारे गए और अपहृत पुलिसकर्मी को मुक्त करा लिया गया।

पुलिस ने एक बयान में कहा, “दो आतंकियों ने कुलगाम के यारीपोरा में एक पुलिसकर्मी का अपहरण कर लिया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने पुलिसकर्मी को छुड़ा लिया और दोनों आतंकियों को संक्षिप्त मुठभेड़ में मार गिराया। इस अभियान में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।”

अन्य ख़बरें

अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले नकली कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Newsdesk

वित्त मंत्री सीतारमण से बैठक के बाद व्यापारियों ने वापस लिया ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान

Newsdesk

जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading