22.4 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

बिहार में शहद कारोबार पर ध्यान दे सरकार : कांग्रेस

Congress. (File Photo)

पटना, 25 अप्रैल | बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने सरकार से मधुमक्खी पालन उद्योग पर ध्यान देने की मांग करते हुए शहद कारोबार को बढ़ावा देने की जरूरत बताई है। कांग्रेस का कहना है कि बिहार के मुजफ्फरपुर में 10 हजार से ज्यादा लोग मधुमक्खी पालन से जुड़े हुए हैं। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने दावा करते हुए कहा कि देश भर में सबसे अधिक शहद का उत्पादन मुजफ्फरपुर में होता है। उन्होंने कहा कि यहां करीब 10 हजार लोग मधुमक्खी पालन से सीधे तौर पर जुड़े हैं जबकि अप्रत्यक्ष रूप से इस कारोबार में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि लीची की खुशबू और मिठास वाली शहद की देश भर में विशेष मांग रहती है, लेकिन आज खुद मधुमक्खी पालक परेशान हैं। मौसम में इस साल बदलाव के कारण लीची के पेड़ों से फूल खत्म होने के बाद मधुमक्खियों को खाना नहीं मिल पा रहा है और न ही फूलों से पराग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालक चीनी का घोल बनाकर मधुमक्खियों को बचाने की कोशिश कर रहें हैं। फूल का पराग नहीं मिलने से मधुमक्खियां काफी संख्या में मर रही हैं।

ललन ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन ने 15 दिन पहले कृषि कार्यों में छूट की तरह ही मधुमक्खी पालकों को भी एक जगह से दूसरे जगह बक्से को ले जाने के लिए पास निर्गत किया जाने की बात कही थी लेकिन अभी तक मधुमक्खी पालक इस सुविधा से वंचित हैं।

अन्य ख़बरें

सारथी ऐप का नया रिकॉर्ड: 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड, एक हफ्ते में 82 लाख बार खोला गया

Newsdesk

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का आह्वान, विकसित भारत के निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका

Newsdesk

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पीएम मोदी से मिले, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए दिया निमंत्रण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading