May 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के लिए 1219 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

रायपुर, 31 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है और इसके लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दूसरे चरण के लिए कुल 1219 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 1219 अभ्यर्थियों ने 1985 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन के अंतिम दिन कुल 1245 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। द्वितीय चरण के अभ्यर्थी दो नवम्बर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। 17 नवंबर को कुल एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता और 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना तीन दिसंबर को होगी। पहले चरण के लिए मतदान सात नवंबर को होना है। इस चरण में 20 विधानसभा सीटों में मतदान होगा।

अन्य ख़बरें

किरीट सोमैया ने दी जानकारी- बीएमसी में 87 हजार से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र होंगे रद्द, 6 अधिकारीसस्पेंड

Newsdesk

लखनऊ एयरपोर्ट पर तमंचा मिलने से हड़कंप, दुबई जा रहा युवक गिरफ्तार

Newsdesk

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत, जांच में देना होगा पूरा सहयोग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading