June 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 225 पहुंची

पटना, 25 अप्रैल| बिहार के बक्सर जिले में शनिवार को दो लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 225 पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को बक्सर के नया भोजपुर इलाके में दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 225 पहुंच गई है।

इससे पहले शुक्रवार की रात मुंगेर जिले के 9 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिससे बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 223 हो गई थी।

बिहार में अब तक 16,050 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है राज्य में संक्रमित लोगों में से दो की मौत हो चुकी है जबकि 45 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित 20 जिलों में सबसे अधिक 62 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं जबकि नालंदा में 34 और सीवान में 30 मामले प्रकाष में आए हैं।

इसके अलावे पटना में 26, बक्सर में 22, बेगूसराय में नौ, कैमूर में आठ, रोहतास में सात, गया व भागलपुर में पांच-पांच, गोपालगंज व नवादा में तीन-तीन, सारण, बांका व औरंगाबाद में दो-दो तथा मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, लखीसराय एवं वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है।

अन्य ख़बरें

2024 का चुनाव हम हारे नहीं और 2029 का चुनाव जीत चुके हैं : राहुल गांधी

Newsdesk

धीरज सेठ : भारतीय सेना के नए प्रमुख, हर कदम पर साबित की अपनी काबिलियत

Newsdesk

देश में पुरुष-महिला लिंगानुपात बढ़कर 929 हुआ ,मुंबई में 57 साल में जून की सबसे गर्म रात दर्ज,वकील को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading