22.4 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

बिहार में प्लाज्मा थेरेपी से होगा कोरोना मरीजों का इलाज

पटना, 25 अप्रैल| दिल्ली में कोरोना मरीजों के प्लाज्मा थेरेपी के उत्साहजनक परिणाम के बाद बिहार में भी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है।

राज्य के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि बिहार सरकार की ओर से भी इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से पटना एम्स में कोरोना मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी देने की इजाजत मांगी गई है। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी को लेकर विचार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के प्लाज्मा थेरेपी से इलाज के उत्साहनक परिणाम सामने आए हैं। यही कारण माना जा रहा है कि बिहार सरकार भी इस थेरेपी से कोरोना संक्रमितों के इलाज की योजना बनाई है।

अन्य ख़बरें

सारथी ऐप का नया रिकॉर्ड: 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड, एक हफ्ते में 82 लाख बार खोला गया

Newsdesk

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का आह्वान, विकसित भारत के निर्माण में निभाएं अपनी भूमिका

Newsdesk

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पीएम मोदी से मिले, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए दिया निमंत्रण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading