30.6 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

आयुष मंत्रालय ने गोवा के शिक्षक के कोविड -19 इलाज को मान्य नहीं किया

Shripad Naik . (Photo: Twitter/@ @shripadynaik)

पणजी, 25 अप्रैल| आयुष के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्रीपद नाइक ने पिछले सप्ताह गोवा के शिक्षक महेश दिगवेकर द्वारा कोविड-19 के लिए एक संभावित आयुर्वेदिक इलाज के लिए किए गए प्रजेंटेशन को मान्य किया था। मंत्रालय ने हालांकि कहा है कि आयुष मंत्रालय इसे मान्य नहीं कर रहा।

आयुष मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “उक्त व्यक्ति ने गोवा में माननीय आयुष मंत्री के साथ इस विषय पर बातचीत की थी। उसने पहले भी मंत्री को एक प्रजेंटेशन दिया था, जिसे उन्होंने (एक जन प्रतिनिधि के रूप में) एक उपाय के तौर पर स्वीकार किया था।”

बयान में कहा गया है कि आयुष मंत्रालय ने इस “इलाज” की पुष्टि की है, यह गलत है।

पिछले हफ्ते, उत्तरी गोवा के जिले के 55 वर्षीय शिक्षक दिगवेकर ने दावा किया था कि उन्हें 19 वीं सदी के महान गुरु गजानन महाराज ने आध्यात्मिक तौर पर मार्गदर्शन देकर कोविड-19 का इलाज करने के लिए एक सूत्र बताया था।

अन्य ख़बरें

एनएसयूआई जिला अध्यक्षों को नोटिस भेजे जाने पर विश्वास सारंग बोले-राहुल गांधी और खड़गे जिम्मेदार ठहराए जाएं

Newsdesk

पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर नेताओं ने नमन किया

Newsdesk

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading