30.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

भोपाल में होटल कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

भोपाल, 27 मार्च । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होटल कारोबारी नादिर रशीद (70) ने बुधवार की सुबह अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाले होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक नादिर रशीद ने अपने घर पर खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई।

रशीद का नाता भोपाल के नवाब परिवार से भी है। उनके बीमारी ग्रस्त होने के साथ डिप्रेशन में होने की बात सामने आ रही है।

होटल कारोबारी रशीद के आत्महत्या की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही उनके नाते रिश्तेदार भी उनके आवास पर जमा हो गए हैं।

आत्महत्या आखिर क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

अन्य ख़बरें

चिकन की कीमत को लेकर विवाद के बाद युवक की हत्या का आरोप, पुल से नीचे फेंकने का दावा, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

डी-मार्ट के पास विवाद के बाद खंदारी नाले में मिला युवक का शव, चार युवकों से पुलिस की पूछताछ

Newsdesk

पवन एक्सप्रेस की आपातकालीन खिड़की से ट्रैक पर गिरी डेढ़ वर्षीय बच्ची जीवित बची, जबलपुर में कराया गया उपचार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading