19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

ऑटो स्टॉक में तेजी से सेंसेक्स में बढ़त

मुंबई, 8 अप्रैल । बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 392 अंक बढ़कर 74,640.36 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स की बढ़त में ऑटो शेयर सबसे आगे हैं। एमएंडएम 3 फीसदी और मारुति 2 फीसदी से ज्यादा ऊपर है।

उधर निफ्टी 131.55 अंक चढ़ कर 22,645.20 पर कारोबार कर रहा है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार का कहना है कि आईटी कंपनियों के लिए चौथी तिमाही के नतीजे सुस्त रहेंगे। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया इस बात पर निर्भर करेगी कि उसमें डिटेल्स क्या हैं।

उन्होंने कहा कि बैंकों के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी बैंकिंग कंपनियों की अगुवाई में बैंक निफ्टी ऊपर जा सकता है।

छोटे बैंक भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पूंजीगत सामान और ऑटो मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, कम वॉल्यूम ग्रोथ के कारण एफएमसीजी कमजोर है।

इस साल की शुरुआत फेड द्वारा दरों में कटौती की उम्मीद के साथ हुई थी। कई लोगों का मानना है कि फेड इस साल सात से नीचे आकर केवल दो बार दरों में कटौती कर सकता है। उन्होंने कहा, अमेरिकी अर्थव्यवस्था और श्रम बाजार की मजबूती ने अधिकांश विशेषज्ञों को आश्चर्यचकित कर दिया है।

दर में कटौती की उम्मीद कम होने के बावजूद अमेरिकी बाजार में तेजी बनी हुई है और यह नए रिकॉर्ड बना रहा है। उन्होंने कहा कि इससे भारत जैसे इक्विटी बाजारों को वैश्विक समर्थन मिलेगा।

अन्य ख़बरें

एआई का बदलता दौर मैनेजर्स जैसी नौकरियों के लिए खड़ा सकता है मुश्किल: एयरबीएनबी सीईओ ब्रायन चेस्की

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment