21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हैदराबाद में बारिश से दीवार गिरी, दबकर सात मजदूरों की मौत

हैदराबाद, 8 मई । ग्रेटर हैदराबाद में भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण दीवार ढह गई, जिसके नीचे दबकर चार साल के बच्चे समेत सात प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात मेडचल मल्काजगिरी जिले के बाचुपल्ली में रेणुका येलम्मा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में हुई। बुधवार सुबह तक चले अभियान में बचावकर्मियों ने मलबे से शव बरामद किए।

मृतकों की पहचान तिरुपति राव (20), शंकर (22), राजू (25), राम यादव (34), गीता (32), हिमांशु (4) और खुशी के रूप में हुई।

मृतक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के निर्माण श्रमिक थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू की।

हैदराबाद और तेलंगाना के कुछ अन्य जिलों में मंगलवार शाम को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और पेड़ उखड़ गए।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading