19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 78 उड़ानें हुई रद्द, एक साथ छुट्टी पर गए कर्मचारी

नई दिल्ली, 8 मई । एयर इंडिया एक्सप्रेस के बड़ी संख्या में कर्मचारी एक साथ में बीमारी की छुट्टी पर चले गए हैं। इसके कारण एयरलाइन को पिछले 12 घंटे में 78 उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों की ओर से एक साथ बीमारी की छुट्टी लेने की वजह एयरलाइन में किया जा रहा बदलाव है, जिसका विरोध दर्ज करने के लिए ये कदम उठाया गया है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से 2023 में टाटा ग्रुप की बजट एयरलाइन एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व एयर एशिया इंडिया) और एयर इंडिया एक्सप्रेस का विलय करने की मंजूरी दे दी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि एयरलाइन की ओर से किए जा रहे बदलावों से केबिन क्रू समेत वरिष्ठ कर्मचारी खुश नहीं थे।

जानकारी के मुताबिक, जो उड़ानें रद्द हुई हैं, उनमें घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। केवल केरल के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड और कन्नूर से करीब एक दर्जन उड़ानें रद्द हुई हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी थीं, जो कि मध्य पूर्व के देशों में जा रही थीं।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “हमारे केबिन क्रू का एक वर्ग मंगलवार शाम से बीमारी की छुट्टी पर चला गया है। इसके कारण कई उड़ानों को देरी का सामना कर पड़ रहा है और कई उड़ानों को रद्द किया गया है। हम क्रू के साथ इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे यात्रियों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े।”

एयरलाइन के प्रवक्ता ने आगे कहा, “हम यात्रियों को हुई इस असुविधा के कारण माफी मांगते हैं। मौजूदा परिस्थिति हमारे मानकों को प्रदर्शित नहीं करती है। उड़ान रद्द होने के कारण जिन यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है, हम उन्हें पूरा रिफंड या अगली तारीख के लिए नई उड़ान की पेशकश करते हैं।”

साथ ही यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि अगर एयर इंडिया एक्सप्रेस से उनकी आज की उड़ान है तो कृपया घर से निकलने से पहले चेक करें कि वह प्रभावित है या नहीं।

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading