23.1 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव भारत माता और विदेशी मां के सपूत के बीच है : मोहन यादव

भोपाल, 7 मई । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संविधान को लेकर भाजपा पर किए जा रहे हमलों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि यह लोकसभा चुनाव भारत माता के सपूत और विदेशी मां के सपूत का है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि यह चुनाव दो लोगों के बीच है, एक भारत माता के सपूत नरेंद्र मोदी हैं और दूसरे विदेशी मां के सपूत हैं। जिन्होंने अपने जीवन में न गरीबी देखी और न कष्ट देखा। लगभग साठ साल से ज्यादा उनके परिवार ने राज किया।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर लोगों को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोकतंत्र की दुहाई देते हुए आरोप लगा रहे हैं कि संविधान खतरे में है, संविधान बदल देंगे, जबकि संविधान में सौ से ज्यादा संशोधन नेहरू खानदान ने किए हैं।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading