22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राम मंदिर परिसर में ऑडिटोरियम, प्रथम तल पर बनेगा राम दरबार : नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या, 7 मई । राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने निर्माण कार्यों को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर परिसर में एक ऑडिटोरियम बनने जा रहा है। ऑडिटोरियम के बनने का कार्य 15 दिन बाद शुरू हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि ऑडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम में 500 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। ऑडिटोरियम में कुछ विशेष निर्माण भी होंगे। बाहर से आने वाले विशिष्ट साधु संतों के निवास के लिए भी ऑडिटोरियम में व्यवस्था होगी। ऑडिटोरियम का नक्शा बन कर तैयार हो गया है, इस समय जमीन का टेस्ट चल रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा, ऑडिटोरियम का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम करेगा।

उन्होंने आगे बताया कि मंदिर का निर्माण 2024 में पूरा हो जाएगा। मंदिर के बगल में बनने वाले सात मंदिर भी 2024 तक बनाने की योजना है। मेरे सामने जो निर्माण को लेकर चुनौती है, वो परकोटा की है। उसको 2024 तक पूर्ण करने का प्रयास है। हो सकता है कि उसमें तीन माह का और समय देना पड़े। क्योंकि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं हो।

चेयरमैन ने बताया कि राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार बनाया जाएगा। राम दरबार का आर्ट वर्क वासुदेव कामत करेंगे, इस समय वासुदेव कामत परकोटे पर म्यूरल बनाने का काम कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading