31.7 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

वर्कआउट को सजा नहीं मानतीं एक्‍ट्रेस सैयामी खेर

मुंबई, 8 अप्रैल । फिटनेस के प्रति अपने जुनून के बारे में बात करते हुए मशहूर एक्‍ट्रेस सैयामी खेर ने बताया कि वह व्यायाम को सजा के तौर पर नहीं बल्कि एक ऐसी गतिविधि के रूप में देखती हैं जिसका वह वास्तव में आनंद लेती हैं।

सैयामी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ”हर दिन जब आप उठते हैं तो उसमें से सबसे कठिन काम मुझे अपने जूते पहनना और जूते के फीते बांधना लगता है, आप कसरत करना भूल जाते हैं, हमेशा आलसी रहते हैं। लेकिन एक बार जब आप जूते पहनते हैं और बाहर निकलते हैं तो पहला किलोमीटर कठिन होता है और फिर सब कुछ बहुत अच्‍छा लगता है।”

बैडमिंटन के प्रति अपने प्यार का जिक्र करते हुए एक्‍ट्रेस ने बताया, ”बैडमिंटन खेलने से मुझे बहुत खुशी मिलती है इसलिए मैं वर्कआउट को सजा नहीं मानती क्योंकि मुझे वास्तव में ऐसा करना पसंद है। अगर मैं वर्कआउट से ब्रेक चाहती हूं तो मैं बैडमिंटन खेलना पसंद करूंगी।”

सैयामी ने कहा कि वर्कआउट का हर रूप उनके लिए आदर्श है। ‘घूमर’ एक्‍ट्रेस बर्लिन में ‘आयरनमैन रेस’ के लिए तैयारी कर रही है।

उन्‍होंने कहा, ”फिलहाल मैं एक अलग तरह की ट्रेनिंग पर हूं क्योंकि मैं सितंबर में बर्लिन में आयरनमैन रेस कर रही हूं। यह बहुत कठिन है, इसमें साइकिल चलाना, तैराकी, दौड़ना और शक्ति प्रशिक्षण शामिल है। इसलिए मेरा वर्तमान वर्कआउट मेरे आयरनमैन प्रशिक्षण की ओर है।”

अन्य ख़बरें

ग्राम चिकित्सालय- 2 में मेरा किरदार नई जिम्मेदारियों और बड़ी चुनौतियों का सामना करेगा: आकांक्षा रंजन कपूर

Newsdesk

‘गदर: एक प्रेम कथा’ की फुटफॉल को लेकर अमीषा पटेल का दावा, शेयर किए स्क्रीनशॉट

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच हेली शाह की सलाह, बचत और सही निवेश से ही मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading