23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बांके बिहारी की शरण में पहुंचे बाबा रामदेव, पूजा-अर्चना की

मथुरा, 16 अप्रैल । योग गुरु बाबा रामदेव सोमवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने बांके बिहारी का दर्शन व पूजा अर्चना की।

मंदिर के पुजारी कान्हा गोस्वामी ने पूजन कराया और ठाकुरजी की प्रसादी पटुका, माला और भोग दिया। इस दौरान बाबा मीडिया से बचते नजर आए।

पुजारी कान्हा गोस्वामी ने बताया कि स्वामी रामदेव ने विश्व के कल्याण और देश में शांति और खुशहाली की कामना के साथ बांकेबिहारी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

गौरतलब है कि हाल ही में पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी रामदेव पर सख्ती की है। इस मामले में कोर्ट की अवमानना करने पर दो बार उनकी माफी को स्वीकार करने से मना किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कोर्ट की अवमानना के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, 7 की मौत की सूचना, 2 घंटे तक होते रहे धमाके

Newsdesk

भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी: असम मुख्यमंत्री

Newsdesk

दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है पुलिस: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading