May 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव : भाजपा और गुपकर समूह में कांटे की टक्कर

जम्मू, 22 दिसंबर | जम्मू और कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के लिए हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार को शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में भाजपा 39 निर्वाचन क्षेत्रों में और गुपकर समूह (पीएजीडी) 38 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। डीडीसी के परिणाम 2,178 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिन्होंने आठ चरण के चुनावों में अपना भाग्य आजमाया है।

शुरूआती रुझानों के अनुसार, भाजपा और पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डेक्लेरेशन (पीएजीडी ) के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। 119 निर्वाचन क्षेत्रों के शुरुआती रूझान के अनुसार भाजपा के उम्मीदवार 39 सीटों पर जबकि पीएजीडी के उम्मीदवार 38 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं।

केंद्रशासित प्रदेश में सभी आठ चरणों में कुल मतदान प्रतिशत 51.42 प्रतिशत है और 30 लाख से अधिक मतों की गणना जम्मू और कश्मीर में मतगणना केंद्रों पर की जा रही है।

डीसी जम्मू, सुषमा चौहान ने आईएएनएस को बताया कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कानून और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, “विजय जुलूसों को रेगुलेट किया जा रहा है। मतगणना के दौरान कोई विजय जुलूस नहीं होगा या प्रक्रिया में गड़बड़ी की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

अन्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने विवेक विहार अग्निकांड को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

‘बंगाल में मई 1962 को रखी गई ‘हिंदू प्रताड़ित करो’ की नींव’, निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading