May 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

फिलिपींस में कोरोना के 883 नए मामले, 5 माह में सबसे कम आंकड़ा

मनीला, 27 दिसंबर | फिलिपींस में रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के 883 नए मामले सामने आए, जिससे देश में कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 469,886 पहुंच गई। देश में पिछले 5 महीनों में रविवार को सबसे कम कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इससे पहले 14 जुलाई को कोरोना के सबसे कम मामले पाए गए थे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान 7,635 मरीजों को ठीक कर विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जिससे कोरोनावायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 438,678 हो गई है।

बयान में कहा गया है कि इस दौरान घातक वायरस से 42 अन्य मरीजों की मौत हो गई, जिससे देश में कोरोनावायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9,109 तक पहुंच गई है।

अन्य ख़बरें

कान्स 2026: प्रिंसेस अवतार में आलिया भट्ट ने लूटी ली महफिल,

Newsdesk

अब स‍िर्फ चर्चा नहीं, नतीजे देने वाला मंच बनना होगा’, ब्रिक्‍स के 20 वर्ष पूरे होने पर जयशंकर का संदेश

Newsdesk

ब्रिक्‍स बैठक में ईरान ने यूएई पर सैन्य आक्रामकता में भूमिका निभाने का लगाया आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading