May 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बिहार में 2 बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

सीतामढ़ी (बिहार), 28 दिसम्बर | बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र में सोमवार को कथित तौर पर रंगदारी मांगने आए दो युवकों कांे ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सोनबरसा के थाना प्रभारी गौरीशंकर बैठा ने आईएएनएस को बताया कि सोनबरसा के रहने वाले सोनू पासवान और सूरज कुमार दास मयूरवा गांव में कुछ बदमाशी कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया औ उनकी जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

इधर, सूत्रों का कहना है कि दोनों युवक मयूरवा के गांव के रहने वाले एक व्यवसायी से रंगदारी मांगने आए थे। रंगदारी मांगने आए युवक व्यवसायी को डराने के लिए हथियार दिखा रहे थे। व्यवसायी के शोर मचाने के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और दोनों को पकड़ लिया।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने विवेक विहार अग्निकांड को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

‘बंगाल में मई 1962 को रखी गई ‘हिंदू प्रताड़ित करो’ की नींव’, निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading