23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

धामी सरकार के तीन साल पूरे, सीएम ने पीएम मोदी और प्रदेश की जनता का जताया आभार

देहरादून, 4 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के गुरुवार को 3 साल पूरे हो गए। 3 साल पूरे होने पर सीएम धामी ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझे देवभूमि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में काम करने का दायित्व सौंपा गया। इन तीन वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने पहली बार किसी भी राजनीतिक दल को राज्य की स्थापना के बाद दूसरी बार सरकार में आने का अवसर प्रदान किया। हमने भी पहले दिन से संकल्प लिया था देवभूमि उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। नौजवान युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रियाएं पारदर्शी बनाई, नकल विरोधी अध्यादेश लेकर आए। पिछले 3 वर्षों में 14,800 सरकारी पदों पर भर्ती निकाली और सारी परीक्षाएं नकलविहीन हुई। नकल विरोधी अध्यादेश आने के बाद युवाओं में भरोसा बढ़ा, स्वरोजगार के क्षेत्र में काम हुआ, महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया गया। सीएम धामी ने कहा कि गरीब कल्याण के लिए, समाज के सबसे अंतिम छोर में खड़े हुए लोगों तक सुविधाएं पहुंचे, उनके जीवन को आसान बनाया जा सके, उसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम उत्तराखंड को हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए, हिंदुस्तान का आदर्श राज्य बनाने के लिए और 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड को बनाने का लगातार प्रयास करेंगे। इससे पहले सीएम धामी ने अपने तीन साल का कार्यकाल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रिय प्रदेशवासियों, आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुख्य सेवक के रूप में आज 3 वर्ष पूर्ण हुए हैं। जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप इन वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य किया है और आगे भी इसी प्रकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए कार्य करता रहूंगा। एक ओर जहां तुष्टिकरण, लैंड जिहाद और जबरन धर्मान्तरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर तथा राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़े हैं, वही दूसरी ओर भ्रष्टाचार, नकल माफिया और दंगाइयों पर नकेल कसकर प्रदेशवासियों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है। उन्होंने आगे लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज उत्तराखंड विकास और प्रगति के नए सोपान गढ़ रहा है। सुशासन के मार्ग पर चलते हुए उन्नति और समृद्धि की यह धारा निरंतर बहती रहे, इसके लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहा हूं। आइए हम सभी मिलकर सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनें। एक बार पुनः आप सभी का कोटि-कोटि आभार! जय हिन्द, जय उत्तराखंड।

अन्य ख़बरें

सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, 7 की मौत की सूचना, 2 घंटे तक होते रहे धमाके

Newsdesk

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी: असम मुख्यमंत्री

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading